Mother Maiden meaning in Hindi

Mothers Maiden meaning in Hindi – मदर मैडेन का मतलब क्या होता है ?

Mothers Maiden meaning in Hindi :- क्या आपने कभी Mother Maiden Name वाक्य के बारे में सुना है ? यदि आप किसी सरकारी दफ्तर में कार्य करते हैं या कभी आपने  बैंक का फॉर्म आदि भरा है, तो आपने यह वाक्य जरूर देखा होगा।

आज हम यहां Mothers Maiden meaning in Hindi ( Mothers Maiden का क्या मतलब होता है ? ) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले हैं।

साथ ही साथ Mother Maiden Name Name meaning in Hindi के बारे में भी हम यहाँ बात करेंगे।


Mothers Maiden meaning in Hindi

Mother Maiden का मतलब होता है, माँ का शादी से पहले का घर अर्थात्‌ माँ का मायका। सरल शब्दों में कहा जाए तो किसी भी लड़की का शादी से पहले जो घर होता है, जहां वह पली-बड़ी होती है, उसके मां-बाप का घर जहां उसका बचपन बीतता है, उस घर को Mother Maiden कहा जाता है।

Mothers Maiden Name क्या होता है ?

यदि बात करें Mother Maiden Name की तो इस वाक्य का मतलब होता है, मां का विवाह- पूर्व नाम यानी कि मां का शादी से पहले जो नाम होता है, उसे Mother Maiden Name कहा जाता है।

आसान भाषा कहा जाए तो माँ का या किसी भी लड़की का शादी से पहले उसका पुराना, बचपन का नाम जिससे उसकी पहचान होती है। शादी से पहले लड़की के मां-बाप बहुत प्यार से अपनी बेटी का नामकरण करते हैं,  उसी नाम को Mother Maiden Name कहा जाता है।

यह वाक्य एक सुरक्षा प्रश्न के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। साफ शब्दों में कहें, तो इस तरह के वाक्य अधिकतर बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड आदि जैसे सरकारी दस्तावेजों में देखने को मिलते हैं।

इस बात को अच्छी तरह से समझाने के लिए हम एक उदाहरण देते हैं। जैसे कि – एक महिला का नाम शादी से पहले सुनीता देवी है और उसने शादी विकास शर्मा नामक लड़के से की है, तो शादी के बाद लड़की का नाम बदलकर सुनीता शर्मा हो जाएगा और सुनीता देवी उसका Maiden Name कहलाएगा।

अधिकतर वित्तीय संस्थाओं, बैंकों या अन्य सरकारी संगठनों द्वारा खातों और वेबसाइट की सुरक्षा के लिए लॉगिन करते समय Mother Maiden Name पूछा जाता है।

अक्सर इस तरह के दस्तावेजों में आपको यह प्रश्न देखने को मिलेगा what is your Mother Maiden Name ? जिससे सुनिश्चित किया जाता है, कि user वही व्यक्ति है, जो वह दावा करता है।


Mothers Maiden Name क्यों change किया जाता है ?

Mother Maiden Name किसी भी लड़की का शादी से पहले का नाम होता है, जो उसे अपने पिता व खानदान के द्वारा प्राप्त होता है। लेकिन शादी के बाद विश्व में बहुत से ऐसे देश हैं, जहां महिलाओं का नाम बदलने की परंपरा है। इस परंपरा अनुसार महिलाओं का नाम शादी के बाद बदल कर पति के नाम से जोड़ा जाता है।

कुछ ऐसे संप्रदाय हैं जहां विवाह के बाद महिलाओं सरनेम बदलना अनिवार्य होता है। इस संप्रदाय के कानू अनुसार ऐसा माना जाता है, कि महिलाओं का सरनेम बदलने से महिलाओं की पहचान दोहरी हो जाती है, क्योंकि सर्वप्रथम उसे पिता के नाम से जाना जाता है और विवाह के बाद उसे उसके पति के नाम से नई पहचान मिलती है और इस बात को वैवाहिक स्थिति के तार्किक रूप से साबित भी किया जाता है।


Mother Maiden Name बदलने की परंपरा कहाँ अधिक है ?

शादी के बाद महिलाओं का नाम बदलने की परंपरा कुछ चुनिंदा देशों में अनिवार्य है। इस तरह का कानून अधिकतर उन देशों में सांस्कृतिक रूप से उत्पन्न हुई है, जहां इसे समाज में स्थान देने के लिए एक पारंपरिक तरीका माना जाता है।

भारत इन्हीं में से एक देश है, जहां प्राचीन समय से विशेष तौर पर हिंदुस्तान के लोगों में विवाह के बाद महिलाओं के नाम से उनके पिता का नाम हटाकर उनके पति का नाम रखने की परंपरा है।

हालांकि समय के साथ इस परंपरा में काफी बदलाव देखने को मिला है। आज भारत में कई लोग हैं, जो पिता और पति दोनों का नाम बताऔर सरनेम रखते हैं और इतना ही नहीं कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो अपना सरनेम शादी के बाद नहीं बदलते हैं।

लेकिन भारत में अभी भी कुछ ऐसे राज्य या संप्रदाय मौजूद है, जहां इस तरह की परंपरा को मानना अनिवार्य है।

भारत के अलावा विश्व में और भी कई देश हैं जहां इस रीति रिवाज का पालन शौक से किया जाता है, जैसे कि फ्रांस जर्मनी नॉर्वे स्पेन आदि इन देशों की परंपरा भी आज से कई साल पुरानी है, लेकिन आज भी इस परंपरा को समाज में उच्च स्थान प्राप्त है।

हालांकि इन देशों में या अन्य देशों में नाम बदलने को एक व्यक्तिगत फैसला भी कहा जाता है, जो अक्सर पति और पत्नी दोनों मिलकर रजामंदी के साथ यह फैसला लेते हैं।

वर्तमान में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां महिलाओं को शादी के बाद अपना नाम बदलने की आवश्यकता नहीं होती है, जैसे USA, Germany, Brazil, China आदि।


Mothers Maiden Name क्या क्या हो सकता है ?

शादी से पहले किसी भी लड़की का नाम उसके मां-बाप या सगे संबंधियों द्वारा रखा जाता है। यह नाम व्यक्ति की पहचान होती है, जिसके माध्यम से उसका बैंक अकाउंट खुलता है, स्कूल व कॉलेज में एडमिशन होता है आदि।

यह नाम कुछ भी हो सकता है, जो उसके परिवार वाले रखना चाहते हैं। ध्यान रहे शादी के बाद महिलाओं का नाम नहीं बल्कि उसका सरनेम बदला जाता है।

जैसे – यदि महिला का नाम विनीता कुमारी है, तो शादी के बाद उसका नाम विनीता कुमारी से बदलकर उसके पति का सरनेम जैसे शर्मा, यादव, कश्यप,  आडवाणी आदि लगता है। यानी शादी के बाद विनीता कुमारी का नाम विनीता शर्मा, विनीत यादव, विनीता आडवाणी कुछ भी हो सकता है।


Mothers Maiden Name कैसे बदला जाता है ?

जैसा कि पैदा होते ही लड़की का नाम उसके मां-बाप या सगे संबंधियों द्वारा रखा जाता है और यही नाम उसके जन्म प्रमाण पत्र या अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में भी दर्ज होता है। 

इसलिए शादी के बाद जब लड़की का नाम बदलकर उसके पति के नाम से जोड़ा जाता है, तब लड़की को अपना नाम officially तौर पर बदलने के लिए कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्युमेंट सबमिट करने होते हैं।

अलग-अलग देशों में नाम बदलने का प्रोसेस अलग अलग होता है।  भारत देश में नाम बदलने के लिए आपको अपने स्थानीय नोटरी या कोर्ट से संपर्क करना होगा और एक एफिडेविट तैयार करनी होगी।

उस एफिडेविट में आपको अपने नाम बदलने का कारण लिखना होगा और शादी का प्रूफ सर्टिफिकेट और कुछ आधिकारिक दस्तावेज अटैच करके सबमिट करनी होंगी।


क्या Mothers Maiden Name बदलना उचित है ?

शादी के बाद मां के नाम को बदलना एक व्यक्तिगत और संवैधानिक फैसला है।  हालांकि प्राचीन समय में यह परंपरा प्रत्येक लोगों के लिए अनिवार्य थी परंतु वर्तमान में यह फैसला लोगों का अपना निजी हो गया है।

कुछ लोग अपने माता-पिता से विरासत में मिली नाम और पहचान को शादी के बाद नहीं बदलते हैं, तो कुछ लोग शादी के बाद अपने पुराने नाम के साथ साथ पति के नाम को भी रखते हैं।

आज यह परंपरा या यह कानून किसी के लिए भी अनिवार्य नहीं है। लोग अपनी इच्छा अनुसार नाम बदलते व रखते हैं।

कुछ समुदाय में इस परंपरा को दरकिनार करना विवाद उत्पन्न करता है और कुछ समुदाय में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसलिए कहा जा सकता है, कि यह एक व्यक्तिगत और संवैधानिक फैसला है, की शादी के बाद लड़की को अपना नाम बदलना है या नहीं।

यह एक पति पत्नी का निजी विचार भी हो सकता है। आज अधिकतर सेलिब्रिटी को हम देख सकते हैं, जो शादी के बाद अपना नाम नहीं बदल रहे हैं। आपका नाम ही आपका पहचान होता है, इसलिए यदि आप नाम बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बार इस पर अच्छे से विचार अवश्य कर ले।


FAQ’S :-

Q1. Mother Maiden Name का क्या मतलब होता है ?

Ans - Mother Maiden name का मतलब है, मां का शादी से पहले उसके पिता द्वारा रखे गए ना जो उसे विरासत में मिलती है।

Q2. Mother Maiden name शब्द का इस्तेमाल कहां होता है ?

Ans - Mother Maiden name वाक्य का इस्तेमाल बैंक खाता या कोई सरकारी वेबसाइट लॉगइन करते समय होता है।

Q3. Mother Maiden Name वाक्य का उपयोग क्यों होता है ?

Ans - इस शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, क्योंकि यह एक अतिरिक्त पहचान प्रदान करता है। इसके जरिए 
आप अपने परिचय को सुनिश्चित कर सकते हैं, जब आपके नाम में बदलाव होता है और इसके अलावा यह सुरक्षित तरीके 
से आपके अकाउंट और डॉक्यूमेंट को प्रमाणित करने में मदद करता है।

Q4. क्या Mother Maiden Name को बदला जा सकता है ?

Ans - जी हां, बिल्कुल यह संभव है। आप Mother Maiden Name को बदल सकते हैं, आप जिस देश या जिस राज्य 
में रह रहे हैं, उस देश या राज्य पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष :-

आज के इस लेख में हमने Mothers Maiden meaning in Hindi ( Mothers Maiden का क्या मतलब होता है ? ) के बारे में विस्तार पूर्वक जाना है। साथ ही हमने Mother Maiden Name change करना उचित है या नहीं इस पर की चर्चा की है और Mother Maiden Name in Hindi क्या होता है उसके बारे में भी हमने बताया है।

उम्मीद करते हैं, आपको आज का यह लेख अच्छी तरह से समझ आया होगा। इसके अलावा यदि इस लेख से संबंधित आपको और अधिक जानकारी चाहिए  तो आप कमेंट के माध्यम से हम से संपर्क कर सकते हैं और यदि यह लेख आपको पसंद आया हो, तो कृपया इसे अपने करीबी लोगों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी अंग्रेजी के इस वाक्य का मतलब पता चल सके और भविष्य में कभी उनसे गलती ना हो।


Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *