Chiku Ko English Mein Kya Kahate Hain – चीकू को इंग्लिश में क्या कहते हैं ?

Chiku ko english mein kya kahate hain :- आपने चीकू फल का नाम तो अवश्य सुना होगा और हो सकता है, कि आप चीकू फल खाए भी होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि चीकू फल को इंग्लिश में क्या कहते हैं और चीकू फल के खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं और क्या-क्या नुकसान होते हैं और चीकू फल हमें खाना चाहिए या नहीं ?

अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते हैं और जानना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को ध्यान से पूरे अंतर पढ़े। क्योंकि इस लेख में हमने चीकू फल से जुड़ा हर एक जानकारी स्टेप बाय स्टेप लिखकर बताने की कोशिश की है तो चलिए शुरू करते हैं इस लेख को बिना देरी किए हुए और चीकू फल के बारे में जानते हैं।


चीकू को इंग्लिश में क्या कहते हैं ? – Chiku ko english mein kya kahate hain

चीकू को english मे sapota कहते हैं। इसके अलावा भी इसके अंग्रेजी में कई नाम है, जैसे – Naseberry, Achras sapota और sapodilla plum. चीकू का वैज्ञानिक नाम मणिलकारा  जापोटा है।

Chiku Ko English Mein Kya Kahate Hain

चीकू के बारे मे basic जानकारी

चीकू एक फल होता है जोकि बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। खाने में इनका स्वाद काफी मीठा और रसीला लगता है। इसका उपयोग दवाई बनाने में भी किया जाता है। यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। चीकू फल की तासीर काफी ठंडी होती है।


चीकू खाने के फायदे

चीकू हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह खांसी, सर्दी ठीक करने में सहायक होता है। चीकू में डायरिया रोधी, एंटीबायोटिक के साथ साथ अन्य गुण भी शामिल होते हैं। जो निम्न प्रकार से है :-

  • एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण

चीकू में टैनिन की मात्रा अधिक पाई जाती है और इसी कारण से यह एक अच्छा एंटी इन्फ्लेमेटरी एजेंट है। यह एन्टराइटिस, IBS और गैस से जुड़ी हुई समस्याओं की रोकथाम करने में सक्षम होता है। चीकू का प्रयोग दर्द को कम करने, सूजन को कम करने तथा गठिया का उपचार करने में भी किया जाता है।

  • फाइबर युक्त

चीकू में डाइटरी fibre भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस वजह से यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सक्षम होता है तथा infection से बचाता है। चीकू से बना हुआ काढ़ा दस्त का एक अच्छा इलाज है। यह फल पेचिश और बवासीर को कम करने में भी मददगार है।

  • सर्दी खांसी में लाभदायक

चीकू पुरानी खांसी को जड़ से खत्म करने में सक्षम होता है। यह श्वशन तंत्र से कफ को हटाने में मदद करता है और इसी के कारण सर्दी और खांसी मे इसका सेवन फायदेमंद है। चीकू का नियमित रूप से सेवन करने से पुरानी खांसी को भी खत्म किया जा सकता है।

  • Anti-diabetic और  एंटीलिपिडेमिक गुण

चीकू में anti-diabetic और एंटी लिपिडॉमिक् गुण पाए जाते हैं। शोध बताते हैं कि चीकू के सेवन से ब्लड ग्लूकोस लेवल को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। चीकू की पत्तियां और इसके गूदे का अर्क insulin, celestrol, leptin, ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम कर सकता है। चीकू वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

  • गर्भवती महिला के लिए उपयोगी

गर्भवती महिला को चीकू का सेवन करना चाहिए। यह शरीर से कमजोरी को दूर करता है और चक्कर तथा घबराहट जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। इसके अलावा चीकू बालों के लिए और त्वचा के लिए भी उपयोगी सिद्ध होता है।

  • कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षा

चीकू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, डाइटरी फाइबर और अन्य पोषक तत्व कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने के लिए भी शरीर को सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। चीकू ट्यूमर की growth को भी रोकता है।

  • किडनी stone

यदि चीकू के बीज को पीसकर खाया जाए तो यह किडनी और ब्लैडर में होने वाले स्टोन की समस्या को भी काफी हद तक दूर करने में सक्षम होता है। चीकू के सेवन से किडनी की अन्य समस्याओं से भी निजात मिलती है।


चीकू खाने के नुकसान

ऊपर के लेख में हमने जाना कि चीकू खाने से हमारी सेहत के लिए कितने सारे फायदे हैं, परंतु यह भी हम अच्छी तरह से जानते हैं कि जब भी किसी चीज को जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो वह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक भी होती है। इसी तरह से चीकू का अत्यधिक सेवन करने से भी हमारे शरीर के लिए कुछ नुकसान होते है, जो निम्न प्रकार से है :-

  • पेट की समस्या

जरूरत से ज्यादा मात्रा में चीकू का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है इसीलिए चीकू फल का सेवन सही और सीमित मात्रा में करना चाहिए।

  • चीकू का बीज खाने की समस्या

यदि चीकू के बीज बहुत अधिक मात्रा में खा लिए जाते है तो पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती है, क्योंकि इसके बीच में सैपोटिन केमिकल मौजूद होता है जिससे पेट के अंदर दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।

  • वजन बढ़ना

यदि चीकू का उपयोग सही मात्रा में किया जाए तो यह वजन घटाने में मददगार होता है परंतु वही अगर चीकू फल का उपयोग अत्यधिक मात्रा में किया जाए तो यह नुकसानदायक भी होता है। इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से व्यक्ति के शरीर का वजन भी बढ़ सकता है।

  • मुंह का स्वाद

यदि कोई व्यक्ति पहली बार चीकू का सेवन करता है तो उसके मुंह का स्वाद बिल्कुल भी बिगड़ जाएगा, क्योंकि चीकू के कच्चे फल में बहुत अधिक मात्रा में टैनिन और लेटेस्ट पाया जाता है जो कि काफी कड़वा होता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति कच्चे चीकू  का सेवन कर लेते हैं तो उस के मुंह का स्वाद एकदम कड़वा हो जाएगा।

  • छोटे बच्चों में खराश की समस्या

यदि छोटे बच्चे सर्दियों के मौसम में चीकू का अत्यधिक सेवन कर लेते हैं, तो इससे उनके गले में खराश की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत पैदा हो सकती है इसीलिए सर्दियों के मौसम में छोटे बच्चों को चीकू का सेवन ना के बराबर करना चाहिए।


 FAQ,S :-

Q1. 1 दिन में कितने चीकू खाने चाहिए ?

Ans. आप दिन भर में 3 से 4 चीकू आराम से खा सकते हैं इतना चीकू आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा।

Q2. चीकू कब नहीं खाना चाहिए ?

Ans. अगर आप रात के समय चीकू का सेवन ना करें, और शुगर जैसे रोगियों को चीकू का सेवन नही करना चाहिए।

Q3. चीकू खाने का सबसे अच्छा समय क्या है ?

Ans. चीकू का सेवन आप एक्सरसाइज करने से पहले या फिर एक्सरसाइज करने के बाद कर सकते हैं।

Q4. क्या चीकू से वजन कम होता है ?

Ans. अगर आप अपने शरीर के वजन को कम करना चाहते हैं, तो चीकू का सेवन ना करें क्योंकि चीकू फल में बहुत से 
ऐसे इनग्रेडिएंट्स और विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि आपके वजन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

[ Conclusion ]

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं, कि आप हमारे इस लेख Chiku Ko English Mein Kya Kahate Hain को ध्यान से पूरे अंत तक पढ़ चुके होंगे और जान चुके होंगे कि चीकू को इंग्लिश में क्या कहते हैं और चीकू खाने के फायदे क्या क्या होते हैं और चीकू खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या नुकसान होता हैं। 

अगर आपके मन में चीकू से जुड़ा अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमारे दिए गए कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हमारी समूह आपके सवालों की जवाब जरूर देगी।


Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *